फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हत्या के बाद नाले में फेंका गया था युवक का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। 10 दिन पहले गांव बंचारी के समीप नाले में मिला युवक का शव हत्या के बाद डाला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गांव बंचारी निवासी वीरेंद्र ने शिकायत दी है कि उसने बंचारी स्थित गौछी ड्रेन के समीप कुछ जमीन पट्टे पर लेकर गेहूं की फसल बोई हुई है। बीती 17 फरवरी को उसने गौंछी ड्रेन पर ट्रैक्टर-पंखा लगाकर खेतों में पानी चलाया हुआ था। जब वह ट्रैक्टर में तेल चेक करने के लिए खेत से ड्रेन पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ था। मामले की सूचना मुंडकटी थाना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से निकाल कर पहचान का प्रयास किया, परंतु शव की पहचान नहीं हुई। मृतक के गले में साफी बंधी थी तथा उसकी आंख बाहर निकली हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा जांच के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या की गई थी। शव पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए गौछी ड्रेन जिन-जिन थाना क्षेत्रों से गुजरती है, वहां इसकी सूचना भिजवा दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें