फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्र को पीट-पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर संचालक ने पानी पीकर लौट रहे छात्र रोहताश से जाति पूछी और मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो तीन अन्य शिक्षक आ गए और उन्होंने भी बेल्ट व लात-घूसों से पिटाई कर दी। डायल 112 नंबर पर कॉल करने पर आई पुलिस ने घायल छात्र को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार, गांव कारना निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने 10 जून को रसूलपुर चौक के समीप लार्ड कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। 11 जून को सेंटर में पढ़ने के लिए आया। तीन पीरियड पढ़ने के बाद करीब 11.15 बजे शिक्षक दिनेश ने पूछा कि यहां क्या कर रहा है। उसने कहा कि पानी पी रहा हूं। इसके बाद उन्होंने जाति पूछी। छात्र ने अपनी जाति अनुसूचित बताई तो दिनेश ने मारपीट शुरू कर दी। जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। इसी दौरान तीन अन्य शिक्षक अनूप, दीपक व एक अन्य ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर कहा कि किसी को बताया तो तुझे खत्म कर देंगे। छात्र ने इस बारे में डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान परिजन पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें