फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 विद्यार्थियों को दी जाएगी निशुल्क कोचिंग 

Fri, 05 Aug 2016 04:35 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने बृहस्पतिवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा युवाओं के लिए निशुल्क रूप से शुरू किए गए एसएससी/बैंकिंग कोचिंग कक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अशोक शर्मा ने की। कोचिंग कक्षा कार्यक्रम के तहत 30 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंगला ने कहा कि जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाऐं दम तोड़ जाती हैं। जिला प्रशासन की तरफ से युवाओं को निशुल्क एसएससी/बैंकिंग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

डीसी अशोक शर्मा ने कहा कि रोजगारपूरक शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी निशानी है। शहर में आगे भी इस प्रकार की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे कि युवाओं को बेहतर शिक्षा में कोई परेशानी ना हो। कार्यक्रम में एडीसी अंजू चौधरी, जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव व कोचिंग केंद्र के प्रायोजक स्टर्लिंग टूल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें