फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहागढ़ बूस्टर की सप्लाई बंद कर दिया धरना,रसूलपुर रेलवे फाटक पर पुल न बनने के विरोध में 6 घंटे

विज्ञापन
रसूलपुर फाटक से रास्ते की मांग को लेकर लोहागढ़ बूस्टर पर धरना देते लोग - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। रसूलपुर रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण नहीं होने से रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रेलवे लाइन के पास बसी कॉलोनियों सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने लोहागढ़ पेयजल बूस्टर से शहर की सप्लाई बंद कर धरना दिया। इस दौरान लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने बूस्टर से पेयजल सप्लाई शुरू नहीं करने दी। लोग रसूलपुर रेलवे पुल के निर्माण, अस्थायी फाटक बनाने और वैकल्पिक रास्तों के निर्माण की मांग पर अड़े रहे। बाद में अमृत जल योजना के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को 15 दिन के अंदर रास्ते के निर्माण का आश्वासन देकर सप्लाई शुरू कराई।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 18 अक्तूबर 2018 को रसूलपुर फाटक पर रेलवे पुल निर्माण का शिलान्यास किया था। करीब 45 करोड़ की लागत से रसूलपुर रोड पर पुल बनने से पलवल स्थित न्यू कॉलोनी, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, गांव लोहागढ़, रोनीजा, छज्जूनगर, रसूलपुर ,बड़ौली आदि गांवों के करीब दो लाख लोगों को फायदा मिलना था। इस दौरान आश्वासन दिया गया था कि 18 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन, तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक 50 फीसदी कार्य नहीं हुआ है। पुल के निर्माण के चलते पुरानी सड़क को पूरी तरह से उखाड़ दिया गया। रही-सही कसर अमृत चल योजना के तहत सीवरेज लाइन डालने के लिए की गई खुदाई ने पूरी कर दी। लाइन डालने के लिए सारे मुख्य रास्तों को खोद दिया गया। इससे कई कॉलोनियों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर हो रही बारिश से खोदी गई सड़कें दलदल में बदल गई हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। आपातकाल स्थिति में लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर पलवल आना पड़ता है।
पुल और रास्तों के निर्माण के लिए लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक दीपक मंगला, उपायुक्त, एसडीएम और नगर परिषद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। पिछले एक सप्ताह से लोगों ने बैठकें कर एसडीएम और विधायक से मुलाकात की और समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह छह बजे लोगों ने एकत्रित होकर लोहागढ़ बूस्टर की सप्लाई रोक दी। बूस्टर बंद होने से पूरे पलवल शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। लोगों की मांग थी की पुल का निर्माण कराया जाए। पुल न बनने तक अस्थायी फाटक बनाया जाए। बदहाल रास्तों का निर्माण किया जाए। नगर परिषद के एमई सतेंद्र प्रदर्शनकारियों को मनाने पहुंचे। मगर, प्रदर्शनकारी उनके आश्वासन से नहीं माने। अमृत जल योजना के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और रसूलपुर रोड पर फाटक तक खुदी पड़ी सड़क को बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरी नगर से अलीगढ़ रोड को जोड़ने वाली सड़क 15 दिन के अंदर बनवा दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले रसूलपुर फाटक पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही फाटक को बंद कर दिया गया था। मगर, इसका कार्य लगातार लटकता रहा। निर्माण के कारण आसपास की सड़कें खोद दी गई। बारिश से इन रास्तों में कीचड़ और जलभराव से जीना दूभर हो गया है।
- राजेंद्र, निवासी हरीनगर
----
रेलवे पुल के निर्माण के लिए हरियाणा स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआरडीसी) के कार्यकारी अभियंता से बात हुई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। वहीं, नगर परिषद द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, अमृत जल योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें