फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे पांच वाहनों से नौ बैटरियां चुराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चोरों ने हुडा सेक्टर दो मोड़ के समीप से पांच गाड़ियों से नौ बैटरियां चोरी कर ली। शहर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव बामनीखेड़ा से बाइक चोरी हो गई। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

भवन कुंड चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद के अनुसार दिल्ली के जैतपुर निवासी जसवंत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह परपाट मैकेनिकल कंपनी फरीदाबाद में ट्रांसपोर्टर का कार्य करता है। 18 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे फरीदाबाद से नौ गाड़ियां प्रयागराज डिफेंस चौकी जानी थी। गाड़ियों पर राजस्थान के जिला अलवर निवासी संजय, अमृतपाल, विनोद कुमार, सुरेश पंवार, अजय कुमार, सुखदेव, करपाल सिंह, ओमी व प्रहलाद चालक थे। फरीदाबाद से पलवल पहुंचे तो आल्हापुर पुल से जाम शुरू हो गया। कई घंटों के बाद गाड़ियां हुडा चौक पर बने पुल पर पहुंची तो यहां भी भारी जाम लगा हुआ था। जाम के कारण चालक गाड़ियों को साइड में खड़ा कर सो गए। सुबह चार बजे उठकर देखा तो पांच गाड़ियों से नौ बैटरियां चोरी कर ली गईं।
इसके अलावा गांव बघौला निवासी यादराम ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बाइक गांव बामनीखेड़ा के समीप से चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें