फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-एंट्री में नहीं रुकते बड़े वाहन, कैसे मिले जाम से राहत

विज्ञापन
पलवल के पुराने जीटी रोड पर नो एंट्री के समय बड़े वाहनों के कारण लगा जाम - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर की पुरानी जीटी रोड पर आगरा चौक और हूडा चौक के बीच नो एंट्री होने के बावजूद बड़े वाहनों का गुजरना लगातार जारी है। इसके चलते रोड पर ही नहीं, पूरे शहर के अंदर जाम लगा रहता है। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो नगर परिषद कोई कदम उठा रहा है और न ही पुलिस-प्रशासन। हालात ये हैं कि दिन निकलने के साथ ही शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे आम लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा पुरानी जीटी रोड पर सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर नो एंट्री की हुई है। प्रशासन के आदेश थे कि सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक कोई भी बड़ा वाहन आगरा चौक और हूडा चौक से पुरानी जीटी रोड पर प्रवेश न करें। ऐसा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया गया था, लेकिन प्रशासन के ये आदेश कुछ समय तक तो लागू रहे, लेकिन बाद में हालात ये हो गए कि नो एंट्री का पता ही नहीं। अब इससे इतना जाम लगा रहता है कि पैदल तक नहीं निकला जाता है।
सीएम विंडो पर भी दे चुके हैं शिकायत
जिला प्रशासन द्वारा जिस वजह से नो एंट्री लगाई थी, उसे सख्ती से लागू किया जाए। बड़े वाहनों के यहां प्रवेश करने से हर समय जाम लगा रहता है। जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं, पर प्रशासन व नगर परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। - विनोद जैन, जिलाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन

नो एंट्री को सख्ती से कराया जाएगा लागू
पुरानी जीटी रोड पर नो एंट्री को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से दिन के समय हूडा चौक की तरफ तथा आगरा चौक की तरफ बेरिकेड लगवाने की योजना बनाई जाएगी। इस संदर्भ में शहर के लोगों की समस्या को देखते हुए जिला उपायुक्त से मिलूंगी। - इंदू भारद्वाज चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें