फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की वारदात से डरे लोग एसपी से मिले

विज्ञापन
पलवल के गांव बाता के लोग पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते हुए - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव बाता और आसपास के गांवों में आए दिन चोरी एवं वाहन चालकों से हो रही लूटपाट की घटनाओं से नाराज लोग शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने गांव के पास पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि रात को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। आपराधिक किस्म के लोग रात में आने वाले लोगों को रुकवाकर उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि फिलहाल हालात ये बने हुए हैं कि बाता गांव से आया नगर वाले रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। शाम ढलने के बाद लोग वहां से निकलने में डरते हैं। कई बार वारदात हो चुकी हैं। नहर के पास पुल पर शराब पीने वाले शराब पीते रहते हैं और आने-जाने वालों से लूटपाट करते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने आश्वासन दिया कि रात्रि गश्त बढ़वाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस चौकी तो नहीं खुल सकती, लेकिन वहां रोजाना पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाएगी। इस अवसर पर बाता के सरपंच सुंदर लाल, शिवदत्त, त्रिलोक नंबरदार, ऋषिराम, घनश्याम, टेकचंद पूर्व सरपंच, रमेश, हरेराम, चंदीराम व देवदत्त मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें