फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना ऑर्डर न करने पर किया अधमरा: पांच युवक आए और बोले- खाना मंगा दो, न सुनकर भड़के, कुल्हाड़ी-रॉड से किया हमला

Wed, 30 Jul 2025 05:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज  एजेंसी, पलवल

सार

घायल रोहित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चांदहट थाना के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले में अलीगढ़ रोड पर स्थित एक होटल के बाहर एक युवक पर पांच युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब पीड़ित युवक ने आरोपियों के लिए खाना ऑर्डर करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना पर चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, चिरवाड़ी गांव निवासी रोहित अपने छोटे भाई सुमित के साथ रात करीब नौ बजे देश प्रेमी ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद रोहित होटल के बाहर टहल रहा था, जबकि उसका भाई अंदर खाना खा रहा था। 

इसी दौरान खेड़ला फरीजनपुर गांव के राजेंद्र, बादल, विनय उर्फ विन्नी और दो अन्य युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने रोहित से उनके लिए खाना ऑर्डर करने को कहा। जब रोहित ने मना कर दिया और कहा कि वे खुद ऑर्डर कर सकते हैं, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने गाड़ी से कुल्हाड़ी, डंडा और लोहे की रॉड निकालकर रोहित पर ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन

शोर सुनकर सुमित और अन्य लोग बाहर आए, जिन्होंने बीच-बचाव कर रोहित की जान बचाई। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल रोहित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चांदहट थाना के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- रुद्र को नागपंचमी पर सांप ने काटा: नाग के डसने से इकलौते बेटे की मौत, पांच घंटे तक झाड़ फूंक में लगे रहे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें