फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 करोड़, 88 लाख रुपये की होनी है रिकवरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बिजली वितरण निगम ने बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं से वसूली का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए जूनियर इंजीनियरों सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए निगम द्वारा दिन प्रतिदिन के हिसाब से प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। बिजली निगम हथीन के उपमंडल अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि हथीन उपमंडल के हथीन शहर एवं 75 गांवों के नौ हजार 427 उपभोक्ताओं के ऊपर 16 करोड़ 88 लाख 12 हजार रुपये की धनराशि बकाया है। उन्होंने बताया कि निगम के सभी जूनियर इंजीनियरों एवं लाइन स्टाफ को हर गांव के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट दे दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ाई की जाएगी। यदि उपभोक्ताओं ने समय पर बिजली बिल नहीं भरे तो निगम को कनेक्शन काटने के लिए भी विवश होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में बकाया वसूली नहीं होगी, वहां बिजली आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि लाइन लॉस को भी कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपमंडल अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि जिन सरकारी विभागों के ऊपर बिजली बिल बकाया हैं, उनके अधिकारियों को भी सूचित करके वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें