संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीआईए पुलिस टीम ने एक युवक को देसी कट्टा व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश किया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को उनकी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू को सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी तो बाइक सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे काबू कर उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने जब आरोपी से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम बिजेंद्र उर्फ राहुल निवासी होडल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का केस दर्ज कर लिया।