फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 क्विंटल वजन लेकर 180 की रफ्तार से दौड़ी टेल्गो

Fri, 22 Jul 2016 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
TELGO TRAIN - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मथुरा से पलवल के बीच बृहस्पतिवार को स्पेनिश ट्रेन टेल्गो का 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी आगरा डिवीजन के सीनियर डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर हेमंत उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। अब इसे वजन रखकर दौड़ाया जा रहा है। आगामी 31 जुलाई तक ट्रायल चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि गत 13 जुलाई को हाई स्पीड पर ट्रेन का जंपिंग टेस्ट भी हुआ। आझई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब एक इंच मोटा और छह इंच लंबा लोहे का टुकड़ा रखकर ट्रेन को दौड़ाया गया था। इससे यह जांच करने की कोशिश की गई कि यदि कोई ब्रेकर इस तरह का ट्रैक पर आ जाए, तो इसका कोच पर क्या असर पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 10:18 पर मथुरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और 170 किलोमीटर की रफ्तार से 11:04 पर पलवल पहुंची। इस ट्रेन को दूसरे ट्रायल में 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी दौड़ाया गया। तीसरा ट्रायल 170 किलोमीटर की रफ्तार से हुआ। रेल अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें