फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा तक निकाला जाएगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सीटू की बैठक बृहस्पतिवार को जिला प्रधान श्रीपाल भाटी की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक का संचालन भागीरथ बेनीवाल ने किया। बैठक में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, वन मजदूर शामिल रहे। बैठक में आंगनबाड़ी की 107 दिन से चल रही हड़ताल तथा 28 और 29 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल व विभागीय समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि 28 मार्च को सीटू से संबंधित सभी यूनियनों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की 100 प्रतिशत हाजिरी देवी लाल पार्क में होगी। पार्क में एकत्रित होकर कर्मचारी नेताओं के विचार सुनेंगे। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए आगे चलेंगे, जहां उन्हें बिजली के कर्मचारी, बैंकों के कर्मचारी, एलआईसी के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी, क्लेरिकल यूनियन, अस्पताल के कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, अध्यापक संघ के कर्मचारी रास्ते में मिलते चले जाएंगे और एक बहुत बड़ा जुलूस निकाला जाएगा, जो आगरा चौक होते हुए मीनार गेट होते हुए बस अड्डे पर रोडवेज के कर्मचारी शामिल होंगे। जहां जुलूस का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें