फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का अश्लील वीडियो बना फेसबुक पर किया अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी द्वारा भाजपा नेताओं के साथ खिंचवाई गई फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने 48 नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने, भद्दी टिप्पणियां कर सामाजिक माहौल खराब करने आदि मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि इंजीनियर और राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने शिकायत दी है कि उसके पिता भाजपा में पदाधिकारी हैं। वह पति, मां, भाई और पिता के साथ शनिवार को भाजपा नेताओं से मिलने गुरुग्राम गई थी। वहां पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, युवा मोर्चा के पदाधिकारी गौरव गौतम और करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के साथ फोटो ली गईं। सूरजपाल अम्मू ने इन फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। आरोपियों ने फेसबुक से फोटो निकाल कर एडिट किया और अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शेर मोहमद अलवर, इंजीनियर समीर रामगढ़, रबीन खान, शकील अहमद, अजहर खान, अजहर मेवाती, शाकिर हुसैन कासमी, जाहिर खान सिंगारिया, अलफजर, मुस्तफा कमाल, भाई आलिम सूंडाका, अज्जी चौधरी रूपडाका, फरदीन जुबेर, हटपरेलू, इरशाद खान एआईएमआईएम, इरशाद खान, मतलबी मेवाती, एमडी अजरुद्दीन, बरकत मलिक, मौसम खान डैमरोत, इमरान खान, डीआरएक्स जाहिद हुसैन, साबिर हुसैन मेवाती आदि 48 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें