फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथला से छपरौला सड़क की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव पृथला से छपरौला होते हुए सहराला के लिए जाने वाली सड़क पिछले लंबे समय से जर्जर है। यह सड़क आगे मंदपुरी व कलवाका की तरफ निकल जाती है। पृथला से करियाकी धाम होते हुए छपरौला की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। पिछले पांच वर्षों से सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई है। सड़क पूरी तरह उखड़ गई तथा गड्ढे हो गए हैं। गांव पृथला व छपरौला में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सड़क पर स्थित करियाकी धाम में कई गांवों की आस्था जुड़ी हुई है। कई गांवों के लोग पूजा करने के लिए करियाकी धाम पर जाते हैं। सड़क पर गड्ढे होने व धूल उड़ने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क किनारे निर्माण सामग्री भी पड़ी है, जो जिससे उड़ती धूल से ग्रामीण और ज्यादा परेशान होते हैं।
विज्ञापन

सड़क की हालत कई साल से खराब है। करीब तीन किलोमीटर रास्ते को पार करने में 20 मिनट लग जाते हैं। शिकायतों के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
- सुंदर, निवासी सहराला
कई साल बाद सड़क का निर्माण शुरू होने की उम्मीद बंधी थी। निर्माण सामग्री भी डलवा दी गई, परंतु निर्माण शुरू नहीं हुआ। विभाग को जल्द ही निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, निवासी सहराला
सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका। विभाग को दोबारा टेंडर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- नयनपाल रावत, विधायक पृथला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें