फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान, गांव सौंदहद में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
होडल के गांव सौंदहद में महंगाई के विरोध में जनजागरण यात्रा निकालते कुमारी शैलजा - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, लूटपाट और बढ़ती आपराधिक वारदात से आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण लोगों का जीना दूभर हो रहा है। राशन डिपो पर सरसों का तेल मिल नहीं रहा है और जब बाजार से खरीदते हैं तो उसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। यह बातें शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गांव सौंदहद में जन जागरण अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा के दौरान कहीं। इस पदयात्रा का आयोजन पूर्व विधायक उदयभान ने किया। उनके साथ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी, जिला प्रभारी जगदेव मलिक, बलजीत कौशिक, अशोक कुमार, देवेश चौधरी, पंडित तुहीराम, राजेंद्र ,हरीश चंद गर्ग, मदनलाल सत्य देव सरपंच, बीरसिंह फौजी, राहुल आदि ने कुमारी शैलजा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शैलजा का यहां दर्जनों जगहों पर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शैलजा ने गांव के लोहिना रोड स्थित मंदिर से जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले सात साल में भाजपा के शासन में कितने गरीबों के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। सरकार गरीबों की जेब पर खुलेआम डाका डाल रही है। चार सौ रुपये में मिलने वाला गैस सिलिंडर 900 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 118 डालर प्रति बैरल होने के बावजूद भी पेट्रोल की कीमत बढ़ने नहीं दी गईं, लेकिन भाजपा के राज में पेट्रोल की कीमत 100 पार कर चुकी है। जब किसी राज्य में चुनाव निकट होते हैं तो कुछ कीमतें कम करके जनता से वाहवाही लूटने का प्रयास किया जाता है। मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है।
भाजपा के राज में डीएपी खाद पुलिस थानों में मिलता है। जब देश का किसान और मजदूर मरेगा तो देश कैसे तरक्की करेगा। आज आम आदमी की समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए आज कांग्रेस को जनता के बीच आना पड़ा है।
विज्ञापन

29 तक चलेगा अभियान
कुमारी शैलजा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत बृज क्षेत्र के गांव सौंदहद से की गई है, जो पूरे प्रदेश में आगामी 29 नवंबर तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे।
सुंदर नगर पहुंचकर किया शोक व्यक्त
गांव के नंगला सुंदर नगर में डेंगू से हुई पांच मासूम बच्चों की मौत मामले की जानकारी मिलते ही कुमारी शैलजा परिजनों के घर पहुंची और बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया। शैलजा ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप फैल रहा है, लेकिन सरकार द्वारा न तो किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और न ही सरकार का कोई व्यक्ति व्यथा सुनने को पहुंचा है। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। सरकार डेंगू के आंकड़ों को छिपा रही है। गांवों में फॉगिंग तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें