फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। लंबित मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही हड़ताल के तहत पटवारियों का धरना जारी रहा। धरने में नए जिला प्रधान की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से अमर सिंह भाटी को नया जिला प्रधान चुना गया। धरने की अध्यक्षता पूर्व प्रधान विनोद दलाल ने की।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिला प्रधान अमर सिंह भाटी ने कहा कि पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर सरकार से पहले भी मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण वह हड़ताल पर हैं। पिछले वर्ष 25 जनवरी को सीएम द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक पटवारी का पे ग्रेड 25500 से बढ़ाकर 32000 किया गया था, जिसे लागू किए जाने को लेकर पटवारी लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पे ग्रेड को लागू किया जाए, यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी तो वह बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सरकार जल्द ही पटवारियों की मांग पूरी करे। पटवारी काम के बोझ की अधिकता के कारण छुट्टी वाले दिन भी काम करते हैं। धरने को पटवारी शाहजहां, ओमपाल, दारा सिंह, प्रवेश, सुधीर, रविंद्र व विनोद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें