फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जुलूस निकालकर जलाया पाकिस्तान का पुतला, श्रीनगर में शिक्षकों की हत्या के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बजरंग दल की पलवल इकाई ने शनिवार को श्रीनगर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की हत्या के मामले में पुराने जीटी रोड पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दल के सदस्यों ने आगरा चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रदर्शन जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में लाइन में खड़ाकर उनके पहचान पत्र देखने के बाद एक हिंदू और एक सिख शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विश्व हिंदू परिषद पलवल के जिला अध्यक्ष धीरज मंगला ने कहा कि कश्मीर में फिर से 1990 के दशक की तरह हिंदुओं और सिखों की हत्याएं की जा रही हैं। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में है। बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। प्रदर्शन में पोहप सिंह चौहान, वीरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश सैनी, भगवत स्वरूप सिंगला, राजकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, नीरज पाराशर, नरेंद्र, मोहित यदुवंशी, लेखराज, कुलदीप, सतेंद्र सिंह, रोहताश तेवतिया, सुरेश पांडे, पुष्पेंद्र, हिमांशु, शिवओम भार्गव, हेमंत व सुभाष शामिल थे।
हिंदुओं की हत्या पर रोष
हथीन। शहर के रेस्ट हाउस चौक पर भी बजरंग दल ने श्रीनगर में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाकर रोष जताया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक भारत भूषण, राम सेना के अध्यक्ष अनिल कौशिक, बजरंग दल के नगर संयोजक अमित पंवार, गो टास्क फोर्स के जिला सदस्य विष्णु जांगिड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित मोतीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें