फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला तो करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में संपन्न हुई। बैठक में तीन माह से कर्मचारियों को वेतन न मिलने को लेकर चर्चा की गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ.ब्रह्मदीप को ज्ञापन सौंपा गया। उसमें कहा गया कि जल्द ही कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि जिला स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों को मई माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने की शिकायत बीती 22 जुलाई को जिला उपायुक्त नरेश नरवाल को ज्ञापन देकर की गई। इससे पहले कई बार जिला सिविल सर्जन को इस बारे में ज्ञापन सौंपा जा चुका है, परंतु अधिकारियों की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। वेतन न मिलने के कारण सभी कर्मचारियों व उनके परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस भी नहीं भरी जा रही है। महंगाई के इस दौर में विभाग को कर्मचारियों की परेशानी समझनी चाहिए।
बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, प्रहलाद, मान सिंह, शोभना, रणवीर कौशिक, मोहन सिंह, पप्पू प्रधान, सबरजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें