फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को 1.70 का वेतन दिलवाने का झांसा दिया गया। कैंप थाना पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी कैलाश चंद्र के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सितंबर माह में उसकी मुलाकात नया गांव फजलपुर निवासी अभिषेक व मोहित मंगला से हुई। वो उसके पास आए थे तो उसकी नौकरी के बारे में बातचीत हुई। उन्होंने उसे यूनाइटेड अरब अमीरात में कैशियर लगाने की बात कही और नौकरी लगने के बाद उसे सैलरी के तौर पर 1.70 लाख रुपये मिलने दिलासा दिया। वह बेरोजगार होने के कारण उसने उनसे नौकरी की हां कर दी और एक लाख रुपये में नौकरी लगाना तय हो गया। एक लाख रुपये उसने उनके बताए हुए खाते में डाल दिए। उसे नौकरी लगाने के लिए फर्जी कागजातों का भी सहारा लिया गया। जब उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ ठगी की जा रही है तो उसने उनसे अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने न तो रुपये दिए और न ही नौकरी लगाई। अंत में वह पुलिस के पास गया और मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें