फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के पूर्व दिन बाजारों में रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दीपावली पर्व से एक दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस की तैयारियों में व्यापारी जुट गए हैं। एक तरफ बाजारों में जहां बर्तनों के बाजार सज गए। वहीं इलेक्ट्रानिक्स व अन्य सामान भी व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सजा दिए। हालांकि धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में अन्य सामान की खरीदारी करने वाले लोगों की खासी भीड़ नजर आई। बाजारों में एकाएक रौनक बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस द्वारा जाम से निपटने तथा बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए, लेकिन उसके बाद भी बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बर्तनों की दुकानों पर बाजारों में नए-नए डिजाइनों के बर्तन दिखाई दिए। दुकानदारों ने बर्तनों को दुकानों के अंदर से बाहर निकालकर तख्त पर सजा दिया था। धनतेरस के पहले दिन हालांकि ग्राहक अभी इक्का-दुक्का ही आ रहे थे, लेकिन बर्तन बाजार में रौनक दिखाई देने लगी। इसके अलावा बाजारों में सर्वाधिक भीड़ घर के सजावट सामान खरीदने वालों की दिखाई दी। जिनमें आर्टिफिशियल फूल, झालर, लड़ियां, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, मंदिर सजावट का सामान, बिजली की लाइटें, लड़ियां आदि खूब बिकीं। इनके अलावा सर्राफा बाजार में भी खासी रौनक दिखाई दी। सर्राफा बाजार में लोगों को चांदी के लक्ष्मी-गणेश व सिक्के उपहार के लिए खरीदते देखा गया।
मिठाइयों की दुकानों पर रही खासी भीड़
अपने मित्रों, रिश्तेदारों तथा अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों तथा सहयोगियों को उपहार में मिठाइयां देने के लिए लोगों की मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़ नजर आईं। कई दुकानों पर लोगों द्वारा मिठाइयों की जिनमें बर्फी, कलाकंद, मिल्क केक, डोडा बर्फी, गुलाबजामुन की कई-कई डिब्बों की बुकिंग कराई गई, ताकि जल्द उन्हें मिठाइयां मिल सकें और वे जहां उपहार के रूप में मिठाइयां देनी हैं दे सकें।
विज्ञापन

खूब बिके दिए
धनतेरस व दिवाली वाले दिन घरों में दीए जलाने की परंपरा है। ऐसे में लोगों ने सोमवार को बाजारों में मिट्टी के दीयों की खूब खरीदारी की। मिट्टी के अलावा बिजली लाइट से जलने वाले दीये भी खूब बिके। बाजारों में दीये बेचने वालों के यहां खासी भीड़ नजर आई।
सूखे मेवों की भी रही मांग
बाजारों में सूखे मेवों की भी जमकर बिक्री होती देखी गई। लोगों ने उपहार में देने के लिए सूखे मेवों बादाम, किशमिश, अखरोट, काजू, मिश्री, खजूर के मंहगे गिफ्ट पैक भी खूब खरीदे। इस बार गिफ्ट पैक जाली बने थैलों में भी बिके। इसके अलावा नारियल व गोले की भी खूब बिक्री हुई। ड्राई फ्रूट के पैक वजन व वैराइटी के अनुसार तीन सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक के उपलब्ध थे।
खील बताशों की रही बहार
बाजारों में खील बताशे भी लोग बड़े पैमाने पर खरीदते देखे गए। दुकानदारों ने पहले से ही खील बताशों के वजन अनुसार पैकेट बनाकर रखे हुए थे, ताकि उन्हें बार-बार खोलने में समय न बरबाद करना पड़े। पालीथिन की थैलों में खील बताशे व चीनी के खिलौने लगभग हर व्यक्ति ने खरीदे। इसका कारण यह रहा कि दीपावली पर्व पर गरीब व्यक्ति भी प्रसाद के रूप में खील बताशे अवश्य बांटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें