फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म करने के दौरान ली युवती की अश्लील फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के एक गांव में 2019 में 20 वर्षीया युवती के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के दौरान ली गई अश्लील फोटो को अब 13 मई को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। महिला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी मई 2019 से ही दुष्कर्म के दौरान ली गई उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे तथा कई बार दुष्कर्म कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह कपड़े सिलाई का काम करती है। मई 2019 को एक गांव निवासी इकराम की मां कपड़े सिलाई के लिए देकर गई। जिसके दो-तीन दिन बाद वह कपड़ों की सिलाई करने के बाद इकराम के घर पर देने के लिए गई तो उस समय घर पर इकराम अकेला था। आरोप है कि इकराम ने पीड़िता से अपनी मां को बुलाकर लाने को कहा। उसी दौरान इकराम ने उसे पीने को कोल्ड ड्रिंक दे दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी। उस समय उसके पास इकराम, इम्तियाज तथा शौकीन खड़े थे। आरोप है कि उक्त तीनों ने बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच लीं।
होश आने पर जब पीड़िता ने आरोपियों को पुलिस में बंद कराने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसकी खींची गई अश्लील फोटो दिखाकर उसे जान से मारने तथा फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिससे वह डरकर चुप हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपी उसके बाद भी कई बार पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म कर चुके हैं।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार वर्ष 2020 में पीड़िता की शादी हो गई, लेकिन आरोपी उसके बाद भी ब्लैकमेल करते रहे। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने आपबीती अपने मायके व ससुराल पक्ष को बताई। जिसके बाद आरोपियों ने इसी 13 मई को उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होने की जानकारी पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस को दे दी। जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। मामले में गहनता से जांच भी की जा रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें