हथीन। विधायक प्रवीण डागर ने सोमवार को क्षेत्र में चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से 8 गांवों के करीब एक लाख लोगों को फायदा होगा। सड़कों के निर्माण की 24 फरवरी 2020 को हथीन में प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। जिसके बाद निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इन सड़कों में कानोली से मंडकोला 2.24 किलोमीटर लागत 85.41 लाख रुपये, रीबड से पोंडरी 2.56 किलोमीटर लागत 1 करोड़ 9 लाख रुपये, मंडनाका से जनाचोली 2.16 किलोमीटर लागत 83. 45 लाख रुपये, लखनाका से हुडिथल 2.42 किलो मीटर 89.15 रुपये की लागत से बनकर तैयार होंगी।
इस अवसर पर विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि यह चारों सड़कें 8 गांवों से गुजरती हैं। किसानों के लिए अपनी फसल कटाई, बिजाई व मंडी तक ले जाने में आगे कोई समस्या नहीं होगी। पक्की सड़क निर्माण उपरांत किसान का समय बचेगा। हथीन का इन सड़कों के निर्माण के बाद आधारभूत विकास नजर आएगा। हथीन क्षेत्र को मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने10 पीडब्ल्यूडी व 4 मार्केट बोर्ड की सड़कें जो कि लगभग 25 करोड़ रुपये की राशि से बनकर तैयार हो रही हैं की सौगात दी है।
इस अवसर पर विधायक के साथ जाकिर पूर्व सरपंच लखनाका, अनीश लखनाका, रमेश, हिम्मत पूर्व सरपंच हुडीथल, कालू, नरेंद्र पूर्व सरपंच का कनॉली, श्यामवीर पूर्व सरपंच, बच्चू , सुबे काणोली, नरवीर पूर्व सरपंच, सहीराम पूर्व पार्षद रीबड, छिद्दा मेंबर, वीरेन्द्र पूर्व सरपंच पोंडरी, तुल्ला पूर्व सरपंच मंडनाका, भूरा पहलवान रीबड़, नरेंद्र मडंकोला मार्केट बोर्ड के अधिकारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।