फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विवाहिता की फांसी लगाने से हुई मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-ससुराल वाले विवाहिता की मौत के बाद कर रहे थे दाह संस्कार की तैयारी, पिता ने बुला ली पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव रोनीजा में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली, लेकिन मृतका के पिता द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित दो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार, जिला नूंह के छपेडा गांव निवासी दलबीर ने दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी रूबी की शादी रोनिजा गांव निवासी अनिल पुत्र हुकुम के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में नकद पैसों व गाड़ी की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। जिसके चलते 12 सितंबर को रूबी की उसके पति अनिल व राजेंद्र ने फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पीड़ित रोनिजा गांव पहुंचे और रूबी को उपचार के लिए अस्पताल ले आए, लेकिन वहां रूबी की मौत हो गई। अभी दोनों पक्षों में राजीनामा की बात चल रही थी। इसी दौरान रूबी के ससुराल वालों ने दाह संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। मृतका के पिता दलबीर ने इसकी सूचना फोन पर कैंप थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, फंदा लगाने के स्थान की फोटो खिंचवाई। उस चुन्नी को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद मृतका के मायके वाले थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति अनिल व राजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें