अनाज मंडी में कपास की आवक शुरू
पलवल। अनाज मंडी में कपास की आवक शुरू हो गई है। अब तक 536 क्विंटल कपास की खरीद की गई है। मंडी सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बड़े स्टेपल कपास का समर्थन मूल्य 5825 रुपये, जबकि मीडियम स्टेपल कपास 5515 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।
उन्होंने कहा कि कपास को सुखाकर लाएं, ताकि उचित मूल्य मिल सके। वहीं मूंग की खरीद भी जारी है। अब तक 32 हजार 500 क्विंटल मूंग की खरीद की जा चुकी है। मूंग का दर 6200 से लेकर 6750 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने कहा कि मंडी में कपास की खरीद को लेकर आढ़तियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। मंडी में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है। मंडी में बिजली व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए फसलों की खरीद की जा रही है। संवाद