फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम से बॉडी बनाकर निकला बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के इशारे पर पहुंचे छह बदमाश और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 15 Oct 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल।

सार

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसे शक है कि यूपी के बुलंदशहर निवासी उसकी प्रेमिका ने उसे जान से मारने के लिए फायरिंग कराई है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही प्रेमिका ने उसे गोली लगवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
प्रेमिका ने करवाया प्रेमी पर जानलेवा हमला - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार सवार युवकों ने रास्ता रोक कर बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गए। एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जान से मारने की नीयत से गोली चलवाने का आरोप लगाया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

हरियाणा के पलवल स्थित चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार चांदहट निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव में ही स्थित परफेक्ट जिम पर कसरत करने के लिए गया। वहां से अपने दोस्त गांव निवासी विष्णु व कृष्ण के साथ पल्सर बाइक पर पलवल के लिए चला गया। अलीगढ़ रोड स्थित केजीपी पुल से करीब 200 मीटर पहले एक मारुति स्विफ्ट कार ने आकर उनका रास्ता रोक किया। वे कुछ समझ पाते उसके पहले कार सवार चार युवकों ने गाड़ी के कांच नीचे उतारकर अपने हाथ में हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही वे इधर-उधर भाग गए। 

आरोपियों ने करीब छह गोलियां चलाई और कार को मोड़कर फरार हो गए, परंतु उन्होंने कार का नंबर देख लिया। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने मौके से तीन खोल व एक सिक्का बरामद कर लिया। 

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसे शक है कि यूपी के बुलंदशहर निवासी उसकी प्रेमिका ने उसे जान से मारने के लिए फायरिंग कराई है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही प्रेमिका ने उसे गोली लगवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें