फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Palwal: पीएम मोदी बोले- दलित-पिछड़ा विरोधी है कांग्रेस, केंद्र के साथ रहता है हरियाणा; किया ये वादा

Tue, 01 Oct 2024 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पलवल

सार

पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा की धरती ने हमें पवित्र गीता का संदेश दिया है। कांग्रेस का फॉर्मूला है- न काम करो और न दूसरों को काम करने दो।
विज्ञापन
PM Modi Election Rally - फोटो : X @BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदपुरी टोल के निकट मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की जन आशीर्वाद रैली में पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर महत्वपूर्ण मामले को उलझा रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीओके वापस लाने की बात नहीं करती है वह अनुच्छेद 370 वापस लाना चाहती है। यह देश का दुर्भाग्य है कि सीमा पार पाकिस्तान भी यही बात करता है, जो कांग्रेस करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है। जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित होती है। 

विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा के चार जिलों की 22 सीटों के लिए प्रस्तावित रैली में पीएम ने कांग्रेस को दलित-पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को दो बार चुनाव में हरवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में बांट दिया। अब हरियाणा में भी कांग्रेस यही करने जा रही है। इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि देश के हजारों स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों को माइनॉरिटी घोषित कर दिया। इससे वहां पर पिछड़ों और दलित का आरक्षण छिन गया। नौकरियों में भी दलितों का आरक्षण खत्म हो गया। कांग्रेस ने एक दिन आरक्षण खत्म करने का प्लान बना लिया है। हरियाणा इसका पहला शिकार होने वाला है। जबतक भाजपा, मोदी है तब संविधान से मिले आरक्षण का हक कोई नहीं छीन सकता है।

इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली 
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में यह मेरी चौथी और आखिरी रैली है। इस रैली से उन्होंने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 22 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

केंद्र के साथ रहता है हरियाणा
पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा की धरती ने हमें पवित्र गीता का संदेश दिया है। कांग्रेस का फॉर्मूला है- न काम करो और न दूसरों को काम करने दो। हरियाणा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। आपने केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई, अब हरियाणा में भी आप लोगों ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। 

हरियाणा में भी मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसी गलतफहमी है कांग्रेस को
कांग्रेस को लगता है कि 10 साल हो गए। हरियाणा के लोग उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलतफहमी कांग्रेस को मध्यप्रदेश में थी और उन्होंने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। लेकिन मतदान के दिन जनता ने उन्हें दिन में ही तारे दिखा दिए। उन्हें आईना दिखा दिया। हरियाणा के पड़ोस में राजस्थान है। वहां भी कांग्रेस ने किसानों और युवाओं को भाजपा के खिलाफ भड़काने की जबरदस्त कोशिश की लेकिन क्या हुआ। कांग्रेस वहां भी धड़ाम हो गई। हरियाणा में भी वही हाल होगा।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो का किया वादा
पीएम ने कहा कि बल्लभगढ़ तक मेट्रो आ चुकी है। पलवल भी मेट्रो से कनेक्ट होगा। पलवल हाईवे का हब बन रहा है। जेवर हवाई अड्डे से फायदा होगा। इससे किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर होंगे। नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें