फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकालकर आजादी के महत्व के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम से साइकिल रैली को पूर्व जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह, जिला योग अधिकारी रामलोटन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल रैली के दौरान बच्चों ने स्लोगन खिले पोस्टर लेकर लोगों को आजादी के महत्व के बारे में जागरूक किया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षो का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में लगभग 50 से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। साइकिल रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि यह आजादी हमें शहीदों की बदौलत मिली है। इसे संजोकर रखे। युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना चाहिए और खेलों में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
जिला योग अधिकारी रामलोटन ने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से यह जागरूकता फैलाई जा रही है कि हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए। हमारे वीर शहीदों ने अपनी जान देकर आजादी हासिल की है। हमें अमर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साइकिल रैली में भाग लेने वाली छात्रा मनीषा ने बताया कि साइकिल रैली निकालकर हमें अपने स्वास्थ्य कें प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ होगा और आगे बढे़गा। छात्रा कीर्ति ने बताया कि हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। खेलों में भाग लेने से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें