फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हिमाचल में हुई दुर्घटना में मृत युवक का किया अंतिम संस्कार

Fri, 21 Jun 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के गांव भीमसीका निवासी पांच युवक कार से हिमाचल के शिमला गए थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में भीमसीका के एक युवक की मौत ही गई। वहीं, इसी गांव के चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची। मातम का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्घटना कुमारसैन के नारकंडा के निकट हुई। कार ओडी से नारकंडा की ओर जा रही थी। कैंची मोड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे अगली सड़क पर जा गिरी। इसमें सवार एक युवक साबिर की मौत हो गई। दुर्घटना में सकील खान, आकिल, शौकीन एवं इरफान घायल हो गए। घायलों को नारकंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को नारकंडा अस्पताल से शिमला के लिए रेफर किया गया। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक साबिर का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसका अंतिम संस्कार भीमसीका गांव में कर दिया गया है। गांव भीमसीका निवासी तैयब ने बताया कि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें