फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद केजीपी पर इंटरचेंज बनाने का रास्ता हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) पर गांव पेलक के समीप इंटरचेंज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इंटरचेंज के लिए अधिगृहित साढे़ सात एकड़ जमीन का अवार्ड जल्द ही घोषित होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जून माह तक इंटरचेंज का कार्य शुरू करने का दावा किया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में हरी झंडी दे दी है। इंटरचेंज के बनने से भारी वाहन चालकों को राहत मिलेगी, वहीं शहर भी जाम व प्रदूषण मुक्त होगा।
विज्ञापन

दरअसल, पलवल से कुंडली-सोनीपत तक 135 किलोमीटर लंबे इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) का शुभारंभ 27 मई 2018 को बागपत से किया गया। केजीपी निर्माण के दौरान ही पलवल-अलीगढ़ रोड पर पूर्व मंत्री करण दलाल द्वारा इंटरचेंज बनाने की मांग की गई थी। 28 अप्रैल 2017 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हेलीकॉप्टर से केजीपी का निरीक्षण किया था। इस दौरान पलवल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने पहुंचकर पलवल-अलीगढ़ सड़क पर इंटरचेंज बनाने की मांग की।
अक्टूबर 2018 में मिली थी इंटरचेंज बनाने को हरी झंडी
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंटरचेंज बनाने को लेकर एक कमेटी गठित की, जिसमें करण सिंह दलाल को भी शामिल किया गया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इंटरचेंज बनाने की हरी झंडी दे दी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राधिकरण द्वारा 12 अक्तूबर 2018 को पलवल जिला उपायुक्त को पत्र जारी कर केजीपी को अलीगढ़ सड़क जोड़ने के लिए जमीन अधिगृहित करने के आदेश दिए। आदेशों के अनुसार गांव पेलक के समीप साढे़ सात एकड़ जमीन अधिगृहित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट को जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार के अनुसार केजीपी पर इंटरचेंज बनने से अलीगढ़ रोड होते हुए जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे सारा यातायात केजीपी पर डायवर्ट हो जाएगा। शहर के अंदर बड़े वाहनों व ट्रकों का प्रवेश बंद हो जाएगा। गुरुग्राम, मानेसर, भिवाड़ी, नोएडा, जेवर, जट्टारी, अलीगढ़, दिल्ली, सोनीपत, गाजियाबाद सहित अन्य जगहों से आने वाले ट्रक केजीपी के रास्ते पेलक में बनाए जाने वाले इस इंटरचेंज से निकल जाएंगे।
केजीपी पर बनने वाले इंटरचेंज के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। अधिगृहित जमीन का अवार्ड अप्रैल माह में घोषित कर दिया जाएगा। जून माह में इंटरचेंज का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें