फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कबड्डी प्रतियोगिता में काशीपुर प्रथम व नवादा की टीम रही द्वितीय

Mon, 15 Jan 2024 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मकर संक्रांति के अवसर पर गांव भवाना में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की करीब 62 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संयोजन ग्राम पंचायत भवाना द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुर्जर, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह व रैप गायक एमसी स्कायर उर्फ अभिषेक बैंसला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में काशीपुर की टीम प्रथम व नवादा फरीदाबाद की टीम द्वितीय रही। तीसरा स्थान टीकरी गुर्जर ने पाया। विजेता टीमों को क्रमश: 71 हजार, 51 हजार व 31 हजार रुपये नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण आंचल में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए गांवों में प्रतियोगिता का आयोजन होना बेहद जरूरी है। इससे गांव के युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे खेलों के प्रति प्रेरित होते हैं। कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं। सबसे ज्यादा मैडल देश को हरियाणा द्वारा दिए जा रहे हैं। रैप गायक एमसी स्कावर उर्फ अभिषेक बैंसला ने कहा कि आज युवाओं का रुख सोशल मीडिया पर रील बनाने की ओर बढ़ रहा है, जबकि युवाओं की रुचि खेलों में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र नंबरदार, पवन भड़ाना, भरती हवलदार, शेर सिंह चेयरमैन, सतपाल फौजी, सुभाष पहलवान, मनोज पहलवान, बिज्जी पहलवान, लालचंद, अमित बैंसला, देव बैंसला, कालू बैंसला मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें