पलवल। पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पवन कई दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार को फरीदाबाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी पवन महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला था। फरीदाबाद स्थित बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के थाना कनीना स्थित गांव स्याना निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके ताऊ का लड़का पवन कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन पलवल में चल रही थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। रात को उल्टी-दस्त होने की शिकायत पर उपचार के लिए फरीदाबाद ले जाया गया। दिल का दौरा पड़ने से पवन की मौत हो गई। डीएसपी खटाना का कहना है कि पवन कुमार बीमार था और हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है।