दोपहर बाद आई तेज आंधी के बाद पिछले कई दिनों से पड़ रही रही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज आंधी के समय छाए काले बादलों से मौसम परिवर्तन हो गया। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे तापमान के बाद दोपहर बाद जैसे ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया वैसे ही तेज हवा ने तापमान में गिरावट दर्ज करा दी।
तेज हवा देखते ही देखते आंधी में बदल गई। इसके कारण बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। आसमान में छाए काले बादलों के बाद लोगों ने उम्मीद लगाई कि अब तेज बारिश भी शुरू होगी लेकिन तेज हवा ने बादलों का रुख बदल दिया। इसके कारण लोगों की बारिश की उम्मीदों पर पानी फिर गया। आसमान में छाए काले बादलों ने एक बार तो सांय लगभग 4 बजे ही अंधेरा कर दिया। तेज आंधी के कारण थोड़ी देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।