फोटो: शखावत होमगार्ड का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने होमगार्ड को निलंबित कर दिया। होमगार्ड ने सिगरेट पीते हुए और विभिन्न गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए थे।
जानकारी के अनुसार, 'शेखावत एसआई' नाम के सोशल मीडिया पर सक्रिय इस होमगार्ड के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे। वीडियो में वह वर्दी पहनकर आम नागरिकों के साथ सिगरेट पीते नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह आमजन की सुरक्षा और सेवा के साथ-साथ अपने कर्मियों के आचरण में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई वर्दी में हो या बिना वर्दी के। इस संदेश के साथ विभाग ने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया है।