तावडू। गांव पढेनी के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रेलर चालक का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं, ट्रेलर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विनीत पुत्र गिरीजेश के रूप में हुई है। ट्रेलर काफी समय से हाईवे किनारे खड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। नजदीक जाकर देखने पर ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला। थाना मोहम्मदपुर के एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद