फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

356 दिन बाद मिटा कलंक: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में दिखा भाईचारा, मुसलमान ने पिलाया पानी; हिंदू ने दिया प्रसाद

Mon, 22 Jul 2024 05:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।

सार

स्वागत की इस कड़ी में मेवली मोड व मेडिकल मोड़ पर जहां पिछली साल जलाभिषेक यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी, वही, मेवात विकास मंच के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने फूल बरसाकर यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान कराया। 
विज्ञापन
ब्रज मंडल यात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान एक बार फिर मेवात का सदियों पुराना हिंदू मुस्लिम एकता का संगम नजर आया। आज से 11 महीने 22 दिन पहले इसी यात्रा के दौरान गत वर्ष जो कलंक मेवात के माथे पर लगा था, उसे मिटाने के लिए मुस्लिम समुदाय ने शानदार पहल की। वर्ष 31 जुलाई को जिस जगह पर पथराव हुआ था, इस वर्ष उसी जगह पर यहां यात्रा में आए श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा देखी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में करीब 19 जगह पर ब्रज मंडल यात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया और उन्हें जलपान भी कराया। नूंह में यह शुरुआत मेवात विकास सभा के अध्यक्ष जाहिद हुसैन बाई ने अपने समर्थकों के साथ की। खास बात यह रही की इस बार नल्हड़ महादेव मंदिर पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और उन्होंने प्रसाद ग्रहण करते हुए यात्रा में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे एक बार फिर हिंदू मुस्लिम सांझी संस्कृति को बल मिला।

स्वागत की इस कड़ी में मेवली मोड व मेडिकल मोड़ पर जहां पिछली साल जलाभिषेक यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी, वही, मेवात विकास मंच के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने फूल बरसाकर यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान कराया। जाहिद हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले वर्ष मेवात में बरसों से चले आ रहे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कुछ शरारती तत्वों ने खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन इस भाईचारे को कायम करने के लिए मेवात के मुस्लिम संगठनों ने यात्रा में आए श्रद्धालुओं का फूल माला पहनकर जगह-जगह पर पानी पिलाकर और उनको जलपान कराकर स्वागत किया है।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष जाहिद हुसैन ने कहा उनके अलावा जिले में नूहं, मालब सहित दर्जनभर स्थानों पर मेवात विकास मंच की तरफ से यात्रा का स्वागत किया गया है। इस दौरान मेवात विकास मंच के महासचिव आसिफ अली चन्देनी, नसीम लियाकत सरपंच बाई, साजिद सरपंच उन्टका, वहीद सरपंच मेवली, अजीज सरपंच छावा, एडवोकेट वसीम बाई, अशफाक नंबरदार, जाहुल मेंवली, जमील, कासिम बिलाल, अनवर सहित दर्जन भर लोगो ने यात्रा में आये श्रद्धालुओं के स्वागत में फूल बरसाए और उन्हें माला पहनाकर गले लगाया और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कायम रखने के लिए एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें