फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शिविर में 375 मरीजों के स्वास्थ्य व नेत्रों की हुई जांच

Mon, 01 Jan 2024 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। ग्राम पंचायत ततारपुर एवं गेल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविर में 375 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान कुछ मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। शिविर की अध्यक्षता सरपंच सुरेंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

शिविर प्रभारी अमित के नेतृत्व में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अलपेश व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा ने मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों को स्वस्थ रहने की टिप्स भी दिए। मरीजों को बताया गया कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। सर्दी के मौसम में सावधानी बरतें और फास्ट फूड का प्रयोग न करें। हमेशा पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। डॉ. गरिमा ने बताया कि प्रदूषण के कारण आंखों में एलर्जी होना आम बात है। इस समय केवल चिकित्सक के बताए अनुसार ही आंख दवा डाले। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें