फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्चे की तलाकशुदा मां समेत दो महिलाएं गायब, 80 हजार लेकर युवती भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के तीन अलग-अलग मामलों में एक तलाकशुदा मां, एक महिला और युवती के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। युवती के अलावा जो दो महिलाएं घर से गायब हुई हैं, उसमें से एक तलाकशुदा व एक बच्चे की मां भी थी। वहीं दूसरी महिला की भी शादी हो चुकी थी। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंप थाना में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई रेणू ने बताया कि, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार 21 मार्च को वह किसी काम से अनाज मंडी गया हुआ था। उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल में खाना देने गई थी। इसी दौरान पीछे से शमशाबाद निवासी आदेश आया और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घर से 80 हजार रुपये, सोने की चैन, चांदी की तगड़ी भी गायब मिली।
एक बच्चे की तलाकशुदा मां भी गायब
दूसरे मामले में शहर थाना में कार्यरत जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार हथीन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 36 वर्षीय बेटी का तलाक हो चुका है और उसका बेटा उसके पति के पास रहता है। बीती 19 मार्च को वह अपने हाथ में पट्टी करवाने पलवल आई थी। उसकी बेटी भी उसके साथ थी। पलवल में जिला नागरिक अस्पताल के समीप उसकी बेटी यह कहकर उतर गई कि उसे अपने बेटे से मिलने जाना है। उसके बाद उसकी बेटी घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बिना बताए पत्नी घर से गायब
तीसरे मामले में गदपुरी थाना में कार्यरत जांच अधिकारी हंसराज के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार 21 मार्च को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज कर युवती व महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें