फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को परंपरागत रूप से मनाने के लिए नगराधीश अंकिता अधिकारी ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नगराधीश ने विभिन्न विभागों की ओर से किए जाने वाली तैयारियों व प्रबंधों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट आदि की रिहर्सल, स्टेज व आंगतुकों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था, समारोह स्थल पर साफ-सफाई व सजावट तथा पारितोषिक वितरण संबंधी कार्यों की तैयारी संबंधित विभाग व अधिकारी समय पर पूर्ण कर लें। स्वतंत्रता समारोह में कोविड-19 की हिदायतों की पालना करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी नरेंद्र्र, पलवल मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें