फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच कराने वाले गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले श्रीवास्तव क्लीनिक पर छापा मारकर सील कर दिया। टीम ने दो लड़कियों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। बताया गया आरोपी क्लीनिक संचालिका मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि पलवल से कुछ लोग गाजियाबाद में एक क्लीनिक पर गर्भवती महिलाओं को लेकर लिंग जांच कराते हैं। उसी सूचना के आधार पर उन्होंने पीएनडीटी कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. महेश एमओ अलावलपुर की एक टीम बना दी तथा गाजियाबाद भेजने की व्यवस्था की। उसके लिए नकली ग्राहक बनाकर लिंग जांच कराने ले जाने वाले जमुना प्रसाद नाम के दलाल से संपर्क कर 30 हजार रुपये में सौदा तय किया गया। नकली ग्राहक गर्भवती महिला श्रुति शर्मा व उसका नकली पति सुरेंद्र को जांच करवाने के लिए तैयार किया गया। इसके बाद दलाल जमुना प्रसाद से उसके फोन नंबर 9729960774 पर बात की गई। जिसके बाद जमुना प्रसाद ने उन दोनों को गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद जमुना प्रसाद ने मोटरसाइकिल पर श्रुति को बिठाया व उसके पति के पास एक लड़के को भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 30 हजार रुपये के नंबर नोट करने के बाद जो नोट सुरेंद्र को दिए थे, वे रुपये मोटरसाइकिल वाले ने ले लिए तथा श्रुति को लेकर नंद ग्राम गाजियाबाद आया। टीम ने लगातार पीछा किया।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि उसी दौरान स्थानीय स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया। नंदग्राम में श्रीवास्तव क्लीनिक पर पहुंचकर श्रुति का अल्ट्रासाउंड कर लिंग जांच की गई तथा उसके गर्भ में लड़की होना बताया। वहां से निकलते समय श्रुति ने इशारा किया तो विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम व पुलिस ने श्रुति को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद लेकर जा रही महिलाओं दीया और पूनम को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जब श्रुति की निशानदेही पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रीवास्तव क्लीनिक पर पहुंची, तब तक संचालिका अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम की लिखित शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने दलाल जमुना प्रसाद, डॉक्टर निशी, सैंकी, अक्षय, बबलू के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट व विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें