फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित हत्याकांड में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
होडल सीआइए की गिरफ्त में हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। सीआईए पुलिस ने सुमित हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सुमित निवासी गांव औरंगाबाद के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार बरामद करने के लिए रिमांड पर लेगी। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने बताया कि औरंगाबाद गांव निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी थी कि 26 मई को उसके पिता भारत और भाई सुमित घर से खेतों पर काम करने के लिए गए थे। तभी गांव निवासी ललित का सुमित के पास फोन आया और गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद ललित, सुमित और सुंदर निवासी औरंगाबाद तीनों हथियारों से लैस होकर एक बाइक पर सवार आए और आते ही पीड़ित के भाई सुमित को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित के पीछे भी भागे, लेकिन वह जान बचाकर अपने पिता के पास पहुंचा तो देखा पिता भारत को आरोपियों ने पहले ही गोली मारी दी थी और वह बेहोशी की हालात में पड़े थे। पीड़ित परिजनों की मदद से अपने भाई व पिता को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया और पिता भारत की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि इस हत्याकांड में ललित की मां रामवती का भी हाथ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जंगशेर सिंह ने बताया कि मुंडकटी थाना पुलिस आरोपी महिला रामवती को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें