फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मनाया अमर शहीद ऊधम सिंह का शहादत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। किसान विरोधी तीन काले कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। धरने की कमान भुडेर पाल ने संभाली। पाल की तरफ से सैकड़ों किसान धरने को समर्थन देने पहुंचे। इसमें अमर शहीद ऊधम सिंह का शहादत दिवस भी मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद द्वारा संचालित धरने की अध्यक्षता गोविंदराम कुंडू ने की।
विज्ञापन

धरने में किसानों ने वायु प्रदूषण संबंधित विधेयक को लोकसभा में पेश करने पर सरकार की निंदा करते हुए इसे किसानों के साथ किए गए वादे के खिलाफ बताया। इस विधेयक के कानून बनने पर किसानों के ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाने का नया प्रावधान बन जाएगा। किसान नेता ताराचंद व मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जटिल परिस्थितियों में भी इस अभूतपूर्व किसान आंदोलन को मजबूती से सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।
देश के गैर कृषि वाले तबके भी यह अहसास करने लगे हैं कि अगर सरकारी खरीद व भंडारण नहीं होगा तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सस्ती दरों पर उनको खाद्य सामग्री नहीं मिल पाएगी। इसका ताजा उदाहरण कार्पोरेट द्वारा मंडी से बाहर सरसों की खरीद करके उसका भंडारण करने से सरसों का तेल सरकारी राशन की दुकानों से बंद कर दिया। किसान नेताओं ने बताया कि इससे देश की खाद्य सुरक्षा चौपट हो जाएगी तथा कुपोषण व भुखमरी की स्थिति पैदा होगी।
विज्ञापन

धरने में शामिल किसानों को बीधू सिंह, उदयसिंह सरपंच, रमेश चन्द सौरौत, सविता चौधरी, राजेंद्र घर्रौट, निशार अहमद कोट, रूपराम तेवतिया, नरेन्द्र सहरावत, सर्फुद्दीन, रोहताश, राजकुमार ओलियान, श्यामलाल गेलपुर, बीरसिंह दलाल, दरियाब सिंह, भागीरथ बैनीवाल, चंद्रसिंह वकील, करतार मढ़नाका, विजयपाल डागर, पोहप सिंह डागर वकरतार चौहान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें