फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के जीवन से हर व्यक्ति को लेनी चाहिए प्रेरणा : डॉ. अजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बृहस्पतिवार को शहीदी दिवस पर गांव गढ़ी में शहीद राजवीर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक जाति के नहीं होते। शहीदों का सम्मान देश की जनता के दिलों में हैं। आज हम जिस आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की शहादत के कारण है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह से उन्होंने परिवार को त्यागकर देश की सुरक्षा को लेकर अपने प्राण कुर्बान कर दिए। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सिंचाई मंत्री तथा जजपा के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार भी थे।
विज्ञापन

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक देवीलाल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा मेवात की धरती पर जननायक चौधरी देवीलाल की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जजपा कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, जिनके बल पर संगठन को प्रभावी व मजबूती दी जाती है। इसलिए जजपा ने प्रदेशभर में सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के लिए सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। डॉ. अजय चौटाला का चौबीस पाल की तरफ से पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा के जन्मदिवस के मौके पर हिलालपुर (नूंह) में जननायक की आदमकद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने जजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत हर हलके में 500 मेहनती, कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्यकर्ता बना रही है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार गरीब किसान, कमेरे वर्ग के हित में निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ की ओर अग्रसर कर रही है। जजपा ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जो-जो चुनावी वादे किए थे, उन्हें प्रदेश सरकार तेजी से अमली जामा पहना रही हैं। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपना हर वादा पूरा करेंगे। पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर पलवल जिले से हजारों लोग रैली में शामिल होकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, अंतराम तवर, राजेंद्र लितानी, सुखराम डागर, राजीव लांबा, पलवल हलका अध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा, युवा जिला अध्यक्ष ब्रजेश अटोहा,महिला जिला अध्यक्ष प्रेरणा कालड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सौरौत, युवा नेता विश्व कुमार भालू, सहित पंच सरपंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें