फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कहासुनी होने पर दबंगों ने युवक को हथौड़े से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित, बचाने आए व्यक्ति का हाथ तोड़ा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कहासुनी होने पर दबंगों ने एक हथौड़ों से पीट-पीटकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। युवक को बचाने के लिए एक व्यक्ति आगे आया तो उस पर हथौड़े से वार कर हाथ तोड़ दिया। भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजीत नागर के अनुसार शमशाबाद निवासी यशपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर पर एक युवक आया और कहने लगा कि कुछ लोग तेरे भाई सचिन को मंदिर के पास बुरी तरह से पीट रहे हैं। वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई सचिन को सोनू व राहुल, हथौड़ों से पीट रहे थे और जाति सूचक गालियां दे रहे थे। आरोपियों ने सचिन का सिर फोड़ दिया और हाथ पैरों में भी गंभीर चोटें मारीं। उसी दौरान वहां जगत नामक एक व्यक्ति आया, जिसने बचाने का प्रयास किया तो उसके हाथ पर हथौड़ा मारकर उसका भी हाथ तोड़ दिया। ज्यादा भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से सचिन की नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। झगड़े का कारण मामूली कहासुनी बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें