फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में मिड डे मिल में मिले कीड़े, अभिभावकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला न्यू काॅलोनी स्कूल में मिले
विज्ञापन

-पहले भी मिल चुके हैं कीड़े और छिपकली
-संयुक्त किसान मोर्चा चलाएगा इस बार आंंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के सरकारी स्कूलों में सप्लाई हो रहे मिड डे मिल में शहर में स्थित एक सरकारी स्कूल में फिर से कीड़े मिले हैं। मिड डे मिल में कीड़े मिलने की जानकारी मिलने पर अभिभावकों में रोष बना हुआ है। खास बात यह है कि कीड़े मिलने के बाद भी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठा रहा। दो दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभिभावकाें का कहना है कि सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल में बार-बार कीड़े मिलने की घटनाओं को लेकर जल्द ही एक आंदोलन किया जाएगा।
राजकीय माॅडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला न्यू काॅलोनी में दो दिन पहले इस्कान संस्थान द्वारा सप्लाई किए जाने वाले मिड डे मिल को जैसे ही बच्चों को सप्लाई किया गया, तो उसमें कीड़े मिले। एक के बाद एक बच्चों को भोजन में कीड़े नजर आने लगे। इसकी सूचना किसी अध्यापक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं भोजन में कीड़े मिलने की जानकारी इस्काॅन के अधिकारियों को भी मिल गई। उन्होंने तुरंत वहां पहुंचकर मिड डे मिल भोजन को हटा लिया।
विज्ञापन

-
पहले भी मिल चुके हैं
मिड डे मिल भोजन में कीड़े मिलना पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में कई सरकारी स्कूलों में भोजन में कीड़े मिल चुके हैं। इतना ही हीं छिपकली भी मिड डे मिल भोजन में मिल चुकी है, लेकिन आज तक इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मिड डे मिल में कीड़े मिलना बहुत बड़ी लापरवाही है। शिक्षा विभाग व प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए, यदि ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-महेंद्र चौहान, शिक्षाविद्
-
इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है। तब भी हमारे व अभिभावकों द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
-रूपराम तेवतिया, नेता संयुक्त किसान मोर्चा

मैंने पहले भी स्वयं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार मिड डे मिल भोजन में कीड़े मिलना लापरवाही के साथ हादसे को निमंत्रण देना है। इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

-सोहन पाल
-
इस बारे में मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। किसी ने भी उन्हें इस बारे में शिकायत नहीं दी है। मैं फिर भी अपने स्तर पर जांच कराऊंगा, यदि ऐसा कोई मामला है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा तथा नियमानुसार जो कार्रवाई होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें