फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में लगी डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त,

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर के गांव चव्वन का नंगला में मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलते ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। गांव में इस तरह से प्रतिमा तोड़ने पर तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाद में डीएसपी सज्जन सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चव्वन का नंगला में इस तरह से रात के अंधेरे में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की तथा हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस बल ने गांव में डेरा डाल दिया। बाद में डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर गांव निवासी रमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा जांच शुरू करा दी है। गांव निवासी रमेशचन्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बीती रात किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। डीएसपी सज्जन सिंह व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नई प्रतिमा लगवा दी जाएगी। उन्होंने आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने गांव निवासी रमेशचन्द की शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें