फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 296 स्थानों पर किया श्रम दान

विज्ञापन
विज्ञापन
01पीएएलपी16- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाते विधायक दीपक मंगला। -संवाद
विज्ञापन

01पीएएलपी17- सफाई अभियान चलाते विधायक जगदीश नायर। - संवाद
01पीएएलपी18- ग्रामीणों को शपथ दिलाते सीईओ जितेंद्र कुमार। - संवाद
पंचायत विभाग द्वारा 263 गांवों में चलाया गया अभियान, लोगों की दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
गलियों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों, स्कूलों को किया साफ

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। अभियान के तहत विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिला स्तर, खंड स्तर व ग्राम स्तर पर 296 स्थानों पर एक घंटा श्रमदान किया गया। जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने भी स्वच्छता पखवाड़ा में अपना योगदान दिया। गलियों से लेकर सार्वजनिक स्थानों, पार्क, धार्मिक स्थलों, स्कूलों की सफाई की गई तथा गंदगी को साथ के साथ उठवाया गया। इस दौरान लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने की शपथ भी दिलाई गई। सबसे बड़ा कार्यक्रम विधायक दीपक मंगला ने रविवार को नगर परिषद की ओर से गांधी आश्रम तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बस अड्डा पर आयोजित किया।
कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी चौराहों, एलिवेटिड पुल पर मशीनों के साथ-साथ मैनुअल तरीके से स्वच्छता पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पखवाड़े में साफ-सफाई करने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं के संग आम नागरिक भी अपना श्रमदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। यह मुहिम भविष्य में भी आगे बढ़ती रहे। नागरिक अपने आस-पास के क्षेत्र में प्रतिदिन एक घंटा अवश्य श्रमदान कर समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाकर अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करें।
विज्ञापन

एडीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि सभी अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय स्वच्छता के लिए अवश्य निकालें और स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में सहयोग करते हुए भागीदार बनें तथा अपने जिला, प्रदेश व राष्ट्र को साफ और स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी गली, आस-पड़ोस, पार्क, तालाब या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता में भागीदार बने और अपनी स्वच्छता वाली सेल्फी स्वच्छता ही सेवा-सिटिजन पोर्टल पर अपलोड करें। कार्यक्रम में नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मनोज बंधू, मुकेश सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, दयारानी, रणवीर मनोज, एनएचएआई के दिल्ली आगरा परियोजना के प्रमुख वैभव शर्मा, विनय शर्मा, प्ररसनजीत परीदा, अंकित निशाद, गोकुल भावरे मौजूद रहे।
सप्ताह में एक दिन एक घंटे सफाई अभियान चलाकर करें श्रमदान

पलवल। जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान भारत में एक सितंबर से निरंतर चलाया जा रहा है, जोकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसी कड़ी में ग्राम स्तर पर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां सफाई की अधिक आवश्यकता है। उन स्थानों पर सफाई करने के लिए ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण भी अपनी भागीदारी निभाकर एक घंटा श्रमदान करने का कार्य कर रहे हैं। सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांव बघौला में स्वच्छता पखवाड़ा चलाकर साफ-सफाई करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जन को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए। सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर एक ग्रामीण अपने घर व दुकान के बाहर, गली, नाली इत्यादि की रोजाना साफ-सफाई करें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता में दी भागीदारी

होडल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व विधायक जगदीश नायर व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गौढोता रोड पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू उठाकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों और शिक्षकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान कर भागीदारी दी। विधायक जगदीश नायर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौढोता रोड के आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाकर श्रमदान किया।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों की सफाई का लें प्रण : उपमा
पलवल। गांव छज्जूनगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा ने कहा कि लोगों में स्वच्छता की भावना को आत्मसात करने के लिए तथा स्वच्छता को एक सेवा में रूप में अपनाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रत्येक जन अपने गांव में हरेक सप्ताह एक घंटा श्रम दान करके अपने आस-पास व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई रखने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। स्वछता पखवाड़े के अंतर्गत जिला पलवल के 263 ग्राम पंचायतों में सफाई की आवश्यकता वाले एक-एक स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों को ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण भी अपनी जन भागीदारी के साथ श्रम दान करके स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने अपील की कि जिस प्रकार हम सब अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, ठीक उसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें