फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल देने के बावजूद राजमार्ग पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
पुल के ऊपर टूटी पड़ी सड़क - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लोगों से टोल तो वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। राजमार्ग की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। दो दिन की बारिश में ही सड़कें जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं। हालात येे हैं कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। राजमार्ग पर हाल ही में बनाए गए पुलों की सड़कें भी उखड़ गई हैं। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों का राजमार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर अब तक पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। कई बार तो इतना जलभराव हो जाता है कि प्राधिकरण व प्रशासन को पानी निकासी के लिए पंपों का सहारा लेना पड़ता है। पंपों द्वारा पानी को टैंकरों में भरवाना पड़ता है, तब जाकर पानी की निकासी होती है। ऐसे में कई दिनों तक पानी भरे होने के कारण सड़कें उखड़ जाती है। पिछले दो दिनों की बारिश ने ही राजमार्ग की सड़कों को तोड़ दिया है। सड़क टूटने से जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। बारिश ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बनाई जा रही सड़कें व पुलों पर लगाई गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी पोल खोल दी है।
-------
आए दिन लगता है जाम
राजमार्ग पर टूटी सड़कों के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। इस कारण वाहन चालक एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। ऐसे में लोगों का राजमार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। बारिश होने के बाद तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। एक तरफ जलभराव, दूसरी तरफ टूटी सड़क। उससे तो कई बार दो-दो घंटे तक जाम लग जाता है।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं का रहता है खतरा
राजमार्ग पर टूटी सड़क के कारण दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है। रात में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। एक तरफ टूटी सड़क और दूसरी तरफ राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होना, वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का निमंत्रण दे रही है। पिछले सप्ताह एक मोटरसाइकिल सवार रात के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी तरह की और भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
-------
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टोल तो वाहन चालकों से पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। गदपुरी से लेकर कोसी करमन सीमा तक सड़क कई जगह से टूटी हुई है। आरटीआई लगाकर प्राधिकरण से जवाब भी मांगा है कि सड़क निर्माण पर कितना खर्च आया था।
- नवनीत तेवतिया, प्रधान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल
-------
राजमार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। हालात ये हैं कि सड़क पर पानी भरा है तो कहीं सड़क टूटी है। जगह-जगह गड़्ढे हो चुके हैं। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राजमार्ग प्राधिकरण को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- यश मंगला, पलवल
------
राजमार्ग पर छह लेन का कार्य चल रहा है। इस कारण दिक्कत हो रही है। पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी कराया जा रहा है। टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द समस्याओं से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन

- धीरज सिंह, अभियंता, राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें