फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देव दीपावली पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले देव दीपावली पर्व पर बीती देर सायं सत्ती सरोवर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित तिलकराज शास्त्री के नेतृत्व में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। सरोवर स्थित मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों दीप जलाए गए और लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

पंडित तिलकराज शास्त्री ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली पर्व के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व भगवान शिव को समर्पित है और देवताओं की दानवों पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव कल्याणकारी हैं। इसमें रामलीला सेवा समिति सत्ती सरोवर से अनिल गर्ग, मुरारीलाल गोयल, ऋतिक, आदित्य, विकास, चिराग निर्भय, कार्तिक, त्रिलोक उपस्थित थे। पुराना जीटी रोड स्थित श्रीवैश्य अग्रवाल भवन में देव दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में पेच कॉलोनी निवासी समाजसेविका दीपिका गोयल तथा पालीवाल शिव मंदिर के प्रांगण में पंकज पालीवाल के नेतृत्व में कुसुमलता, पूजा, पूनम, उर्वशी, नीरज सहित सैकड़ों महिलाओं द्वारा देव दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें आसपास की कॉलोनियों की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें