फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने जिले को दी 69 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
पलवल में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते विधायक दीपक मंगला - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार शाम लघु सचिवालय में जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में किए जा रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जिले को 69,87,25 करोड़ की सौगात दी, जिनमें हथीन बाईपास के निर्माण कार्य तथा मंडकोला-सिलानी रोड के निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य के शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन भवन, केजीपी पर गांव पेलक में बनाए जाने वाले जंक्शन, केएमपी के साथ-साथ बनाए जाने वाले प्रस्तावित ओवरब्रिज रेलवे कॉरिडोर के बारे में पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित प्रत्येक घर को 72 लीटर पेयजल आपूर्ति करवाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने तथा इस योजना के संबंध में किए जा रहे कार्य की जिला उपायुक्त के साथ समय-समय पर प्रगति की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाग्राम योजना के तहत करवाए जा रहे पेयजल लाइन, सीवरेज आदि के कार्यों की भी जानकारी ली। एचएसआरडीसी के अधिकारियों ने बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिले में बनाए जा रहे दो रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पलवल-रसूलपुर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा शत प्रतिशत कार्य अगस्त माह तक कर दिया जाएगा। इसके अलावा बामनीखेड़ा-हसनपुर रेलवे ओवर ब्रिज का शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और जुलाई माह तक यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे लाइन के ऊपरगामी बनाए जा रहे दोनो रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव धतीर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी ड्रेन के पानी निकासी के लिए जोहड़ तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य करें, ताकि पाइप लाइन के माध्यम से पानी की निकासी सुचारू हो सके और मार्ग को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से उद्योगों के बिजली कनेक्शन, लोड, बिजली आपूर्ति, म्हारा गांव जगमग गांव योजना के बारे में दी जा रही 24 घंटे बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें