फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को पूरा कराने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की स्थानीय इकाई ने बृहस्पतिवार को गांव बहरौला स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। अधीक्षक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की और मंच का संचालन जिला सचिव जिले सिंह भड़ाना ने किया।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा व प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि यह प्रदर्शन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और यूनियन के पदाधिकारियों के गलत निलंबन के खिलाफ आयोजित किया गया है। प्रमुख अभियंता अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की बजाय जानबूझकर उन्हें लटकाना चाहते हैं। उन्हें बैठक का समय नहीं दिया जा रहा है। काफी प्रयासों के बाद जब 13 अप्रैल को वार्ता का समय निश्चित किया गया तो एकाएक बैठक को रद्द कर दिया गया।
अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा और महासचिव नरेंद्र धीमान व पांच अन्य कर्मचारी नेताओं को निलंबित कर दिया। प्रदर्शन के माध्यम से हम जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता को चेतावनी देना चाहते हैं कि समय रहते कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान करें और सात कर्मचारियों के निलंबन के आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाए। यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सुनील खटाना, राकेश बंचारी, सुखबीर तेवतिया, सतीश, राजू प्रधान, बिजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें